इंडिक टेल्स – भारतीय इतिहास का भारतीय परिप्रेक्ष्य से अवलोकन
इंडिक टेल्स भारतीय परिप्रेक्ष्य से वर्णित भारतीय ऐतिहासिक कथाओं को प्रसारित करने की एक पहल है। इंडिक टेल्स का उद्देश्य आक्रमणकारियों, चाहे वे इस्लामी हो या ब्रिटिश, के परिप्रेक्ष्य से लिखे गए वामपंथ प्रधान भारतीय इतिहास के कथानक को तोड़ना है।
हमारी इतिहास की पाठ्यपुस्तकें आक्रमणकारियों के महिमामंडन के उदाहरणों से भरी पड़ी हैं, जबकि हमारी सभ्यता के नायक जिन्होंने आक्रमण करने वाली सेनाओं का घोर विरोध किया और उन्हें हराया उन्हें इतिहास की मुख्यधारा से बाहर कर दिया गया है। हमें लगातार हमारी भाषागत, जाति, रंग, पंथ, विश्वासगत विविधताओं से जनित विभाजन की याद दिलायी जाती है, लेकिन उस आध्यात्मिक सूत्र के बारे में, जो भारत को एक सभ्यता और सांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में एकसाथ बांधता है, कोई चर्चा नहीं करता। वास्तव में, भारत के अस्तित्व के मूल कारण- भारत का एक आध्यात्मिक सूत्र द्वारा एक सभ्य राष्ट्र के रूप में एक साथ पिरोये होने – को नीचा दिखाया जाता है, जबकि सभी प्रकार के विभाजनकारी सामाजिक-राजनीतिक और धार्मिक विचारों का आरोप भारतीय सभ्यता पर मढ़ा जाता है।
वामपंथी-मार्क्सवादी इतिहासकारों और शिक्षाविदों द्वारा गढ़े गए विसंगतियों के पारिस्थितिकी तंत्र, जिसे दशकों से उपनिवेशवादी-मिशनरियों का कुत्सित साथ मिला है, को इंडिक टेल्स चुनौती देता है, प्रतिरोध करना चाहता है और इसे भारत से जड़ से समाप्त करना चाहता है।
इंडिक टेल्स की भारतीय इतिहास और सभ्यता पर कहानियों और लेखों की आसान पहुंच हेतु एक मंच के रूप में कल्पना की गई है। इस विचार से मिलती-जुलती कहानियों, लेखों, ट्वीट्स और अन्य सामग्री को विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों से संग्रह किया जाता है और इन्हें उचित अनुमतियों के साथ पुन: प्रस्तुत किया जाता है। इसके साथ ही, विशेष रूप से इंडिक टेल्स के लिए लिखे गए मूल लेख और कहानियां भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। इंडिक टेल्स की सामग्री को सभी भारतीय भाषाओं में सुलभ बनाने के प्रयास जारी है।