वे ऑफ़ धर्म – हिंदू धर्म का मिशनरीकरण
‘वे ऑफ़ धर्म’, धर्म, उसकी परंपराओं और शिक्षाओं के प्रकाश को मिशनरी उत्साह के साथ दुनिया के सभी कोनों में प्रचार के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। हमारा लक्ष्य हिंदू धर्मप्रचारक मिशनरी निर्माण है।
आज, हिंदू धर्म, शिकारी ईसाई और इस्लाम धर्मों के खिलाफ अकेला और असममित लड़ाई लड़ रहा है। ये दोनों धर्म किसी भी कीमत पर हिंदुओं और अन्य भारतीय धर्मावलम्बियों को उनके संबंधित धर्मों में परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत हैं। भारतीय संविधान भारतीय धर्मावलम्बियों, विशेषकर हिंदुओं के मंदिरों और शैक्षणिक संस्थानों के धन के सरकारी नियंत्रण को प्रोत्साहित करता है, जबकि इस्लाम और ईसाई धर्म को अपने धार्मिक स्थलों और शिक्षा संस्थानों के सञ्चालन हेतु स्वतंत्र नियंत्रण देता है।
सूक्ष्म स्तर पर, वे ऑफ़ धर्म, सभ्यता की सततता की लड़ाई में संलग्न होने के लिए उन्हीं नियमों जिसका ईसाई और इस्लाम धर्म प्रयोग करते हैं – मिशनरी धर्मान्तरण और धार्मिक रूपांतरण – के धर्म और भारतीय पहचान का निश्चयात्मतक पक्ष है। वृहद स्तर पर, वे ऑफ़ धर्म प्राचीन वैदिक आध्यात्मिक ज्ञानकोष को लोगों के सामने रखने का एक विनम्र प्रयास है जो साधक को न केवल आंतरिक आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाता है, बल्कि ईश्वर के बारे में अधिक सशक्त, अधिक समावेशी विचारों की ओर भी उन्मुख करता है। जैसे-जैसे दुनिया भर के लोग धीरे-धीरे रूढ़, शिकारी पंथों की कठोर हठधर्मिता से स्वयं को मुक्त करना शुरू करेंगे, शांति, सद्भाव और एकता के भारतीय आध्यात्मिक विचार ही आगे बढ़ने का एकमात्र प्रशंसनीय और सतत मार्ग होगा। वे ऑफ़ धर्म एक स्थान पर भारतीय धर्मों, आध्यात्मिकता, दर्शन और योग पर आधारित कहानियों, लेखों और वीडियो को संकलित करने के लिए एक मंच के रूप में बनाया गया है। इन कहानियों, लेखों और वीडियो को विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों से संग्रहित किया जाता है और इन्हें यहां उचित अनुमतियों के साथ पुन: प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही, मूल लेख और विशेष रूप से वे ऑफ़ धर्म के लिए लिखी गई कहानियां भी प्रकाशित की जाती हैं। व्यापक पहुंच और प्रभाव के लिए सभी भारतीय भाषाओं में वे ऑफ़ धर्म के लिए लिखी गई रचनाओं का अनुवाद भी किया जा रहा है।